Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

केंद्र के खिलाफ फिर कोलकाता में धरना देगी तृणमूल, ब्रिगेड सम्मेलन के जरिए चुनाव का आगाज

कोलकाता के सबसे बड़े ब्रिगेड परेड मैदान में एक विशाल रैली होगी, इसे तृणमूल कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव का आगाज माना जा रहा है

26 Feb 2024

केंद्र के खिलाफ फिर कोलकाता में धरना देगी तृणमूल, ब्रिगेड सम्मेलन के जरिए चुनाव का आगाज

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन का मुद्दा तय कर लिया है। राज्य में 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के बकाए फंड को सबसे बड़ा मुद्दा बनाते हुए पार्टी ने केंद्र के खिलाफ अब लगातार आंदोलन की रणनीति बनाई है। इसके साथ ही आवास योजना समेत अन्य केंद्रीय योजनाओं के बकाया फंड को लेकर एक बार फिर कोलकाता में विरोध प्रदर्शन की तैयारियां की जा रही है।

कोलकाता के सबसे बड़े ब्रिगेड परेड मैदान में एक विशाल रैली होगी। इसे तृणमूल कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव का आगाज माना जा रहा है। पार्टी के एक नेता ने बताया कि आगामी 10 मार्च को इस रैली का आयोजन किया जाएगा। संदेशखाली मुद्दे पर भाजपा और अन्य विपक्षी दलों के बढ़ते हमलों के मद्देनजर तृणमूल ने रैली की योजना बनाई है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि रैली को तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी संबोधित करेंगे। चिंता वाली बात ये है कि इसमें हिंदी भाषाओं को लेकर बाहरी को बाहर करने की थीम के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि पार्टी का कहना है कि दिल्ली से बार-बार बंगाल का दौरा करने वाले केंद्रीय भाजपा नेताओं के खिलाफ बाहरी शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News